फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parents lit 2000 desi ghee lamps in Godham Mahatirtha.

Mohali News: मात पिता गोधाम महातीर्थ में 2000 देसी घी के दीपक जलाए

Mon, 11 Nov 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Parents lit 2000 desi ghee lamps in Godham Mahatirtha.
मोहाली। बनूड़-अंबाला रोड स्थित मात पिता गोधाम महातीर्थ में गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने दो हजार से अधिक देसी घी के दीपक जलाए। इस मौके पर नंदिनी माता का पूरा गौशाला तीर्थ क्षेत्र दिवाली की तरह जगमगा उठा।
विज्ञापन


मात पिता गोधाम महातीर्थ के मुख्य प्रबंधक गोचर दास ज्ञान ने कहा कि इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सुबह से रात्रि तक गोमाता का पूजन किया गया। यजमान पूजन, नंदिनी गौ महायज्ञ व पूर्णाहुति के बाद गो माताओं का गुणगान व संकीर्तन हुआ। शाम को गो माताओं की भव्य आरती हुई। उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महातीर्थ के प्रधान अमरजीत बंसल, सुरनेश सिंगला, कश्मीरी लाल गुप्ता, मामन राम गर्ग, लाजपत राय गर्ग, सुभाष अग्रवाल, दीपक मित्तल, सुरेश बंसल, सुभाष सिंगला, पंकज जायसवाल, कपिल, बब्बू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गो कथावाचक चंद्रकांत, गो प्रचारक आचार्य सुशील मिश्र, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सुषमा शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार लोक नेता श्रीपद येसो नाइक, विशिष्ट अतिथि संस्कृति उपासक डॉ. गोविंद काले और विशेष अतिथि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड डॉ. दिव्या गुप्ता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर देवाशीष निलोसे मौजूद थे। गौरतलब है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक (लंदन) में माता पिता गोधाम महातीर्थ मंदिर को दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर होने का दर्जा दिया गया है, जिसके मंदिर में किसी भी भगवान की मूर्ति नहीं है, लेकिन यहां अपने माता-पिता को ज्योति स्वरूप में याद किया जाता है। इस तीर्थ स्थल में जहां गौ माता से प्यार करने की शिक्षा मिल रही है वहीं घर-घर में माता-पिता का सम्मान किए जाने का संदेश पहुंचा जा रहा है। इस संस्थान की तरफ से दिए जाने वाला संदेश आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी के साथ हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed