फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paramjit Kaur became the general secretary of Paitpur District Congress Committee

Mohali News: परमजीत कौर बनीं पैतपुर जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव

Sat, 17 May 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Paramjit Kaur became the general secretary of Paitpur District Congress Committee
कुराली। जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती ने बीबी परमजीत कौर पैतपुर को जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली की महासचिव नियुक्त किया है। परमजीत कौर पैतपुर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए रणजीत सिंह जीती ने कहा कि परमजीत कौर पिछले लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा आगे होकर काम किया है। पडियाला ने कहा कि जमीनी स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका तथा पार्टी के प्रति निभाई निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर परमजीत कौर ने पार्टी हाईकमान व जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला का आभार व्यक्त किया। कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगी। इस मौके पर गगनदीप सिंह, पूर्व सरपंच अमनदीप सिंह रतवाड़ा साहिब और दलजिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed