फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panchayat Department got 2828 acres of land freed from illegal encroachments In village Chhoti Badi Nangal

Punjab: 300 करोड़ की जमीन से सीएम मान ने छुड़वाया अवैध कब्जा, सूची में 15 रसूखदारों के नाम

Fri, 29 Jul 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

एक नामी मीडिया हाउस से जुड़े व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए फार्म हाउस पर भी कब्जा लिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि जब विभाग की टीम वहां पर पहुंची तो फार्म हाउस के केयर टेकर ने अपने कुत्ते छोड़ दिए।

विज्ञापन
Panchayat Department got 2828 acres of land freed from illegal encroachments In village Chhoti Badi Nangal
अवैध कब्जे हटाती विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को मोहाली के गांव छोटी बड़ी नंगल से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए। यह जमीन चंडीगढ़ से चंद दूरी पर है। इसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। कब्जा हटाने गई टीम के साथ खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल भी पहुंचे। अवैध कब्जा करने वालों में संगरूर सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे, बेटी दामाद और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के बेटे समेत 15 रसूखदार शामिल हैं। 

विज्ञापन


अभियान के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा,  यह महंगी जमीन तलहटी में स्थित है और इस जमीन पर कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं ने कब्जा कर लिया है। इन अवैध कब्जाधारियों में संगरूर से लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान के पुत्र इमनजीत सिंह मान ने 125 एकड़ और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के पुत्र हरमनदीप सिंह ने पांच एकड़ पर कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 9053 एकड़ मूल्यवान भूमि को कब्जा मुक्त किया है। यह कार्रवाई उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को दी गई चुनावी गारंटी के तहत की गई है। पार्टी ने लोगों से वादा किया था कि जिन अमीरों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है उसे कब्जा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसका कितना कब्जा 

  • इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी संचालक फौजा सिंह        1100 एकड़
  • सांसद सिमरनजीत मान की बेटी-दामाद        28 एकड़
  • सांसद सिमरनजीत मान के बेटे इमान सिंह    1254 एकड़
  • अंकुर धवन                                              103 एकड़
  • जतिंदर और पुखराज सिंह दुआ                    40 एकड़ 
  • प्रभदीप, गोबिंद संधू और ननकी कौर            28 एकड़
  • रिपुदमन सिंह                                           25 एकड़
  • नवदीप कौर                                             15 एकड़
  • दीपक बंसल                                            12 एकड़ 
  • केएफ फार्म                                              11 एकड़
  • तेजवीर सिंह ढिल्लों                                   8 एकड़
  • इंद्रजीत सिंह ढिल्लों                                  8 एकड़
  • दीपिंदर पाल चहल                                    8  एकड़
  • संदीप बंसल                                             6 एकड़ 
  • पूर्व मंत्री कांगड़ का बेटा हरमनदीप सिंह        5 एकड़,
  • मनदीप सिंह धनोआ                                 5 एकड़
  • रीता शर्मा                                               4 एकड़ 


265 एकड़ मैदानी, 2563 एकड़ पहाड़ी है भूमि
इस 2828 एकड़ भूमि में से 265 एकड़ मैदानी भूमि, जबकि 2563 एकड़ पहाड़ी है। इस भूमि पर बड़ी संख्या में खैर के महंगे पेड़ हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 करोड़ है। जमीन की कीमत 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री ने उन नेताओं को याद दिलाया जो यह कह रहे थे कि सरकार फंड कहां से लाएगी तो यह फंड शिवालिक पहाड़ियों की जड़ों से आएगा। जब कीमती जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंचायती जमीन अभियान का नेतृत्व करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की सराहना की।  


 

करोड़ों रुपये की पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों ने कैसे कब्जा किए, इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। इन कब्जाधारियों से मिलीभगत करने वाले अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed