फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Palm trees brought for beautification of roads got spoiled

Mohali News: सड़कों की सुंदरता के लिए मंगवाए गए पाम ट्री हुए खराब

Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Palm trees brought for beautification of roads got spoiled
जीरकपुर। फरवरी 2023 में चंडीगढ़ बैरियर पर बनाए गए फ्लाइओवर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लाखों रुपये से पाम ट्री मंगवाए गए। जिन्हें चंडीगढ़ बैरियर के फ्लाइओवर और वीआईपी रोड पर लगाना था लेकिन पिछले एक साल से नगर परिषद के दफ्तर में पड़े यह पौधे गल चुके हैं, जो अभी किसी काम के नहीं रहे हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से फ्लाइओवर पर कुछ पाम ट्री लगाए थे मगर सड़कों पर घूम रहे संरक्षित पशुओं ने उनको उजाड़ दिया था।इसके बाद ये संरक्षित पशुओं के डर से लगाए ही नहीं गए। इसी तरह वीआईपी रोड पर भी ये पाम ट्री लगाए जाने थे लेकिन वहां भी संरक्षित पशुओं के डर से पेड़ नहीं लगाए गए। इसके बाद नगर परिषद ने इन पेड़ों का सदुपयोग करने के लिए प्लान बनाया था कि इन पेड़ों को बड़े गमले में लगाकर नगर परिषद दफ्तर के इर्द-गिर्द लगाएंगे। ताकि दफ्तर की शोभा को बढ़ाया जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनका यह प्लान भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये लगाकर यह पेड़ पौधे मंगवाई थे, जिन्हें बिना लगाए ही बर्बाद कर दिया। नगर परिषद के लाखों रुपये भी मिट्टी हो गए। इस तरफ पंजाब सरकार व निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों को देखना चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए ताकि लोगों व सरकार पैसा इस तरह बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed