फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan will attack on indian economy through social media

अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा खुलासा- ISI भारत में करा सकता हमला, सोशल मीडिया को बनाया हथियार

Thu, 12 Dec 2019 06:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will attack on indian economy through social media
डॉ. पीटर चॉक - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद व देश की अंदरूनी सुरक्षा के अमेरिकी माहिर पीटर चाक ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय अर्थव्यवस्था पर हमला करने के लिए सोशल मीडिया की ताकत का प्रयोग कर सकता है। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में दूसरा केपीएस गिल यादगारी भाषण को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि आईएसआई सोशल मीडिया साइटों पर गुप्त संकेतों, सुरक्षित दूर संचार प्लेटफार्मों व ऑनलाइन मैपिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग परोक्ष रूप में करके कश्मीर का माहौल बिगाड़ सकती है। वह वहां पर आतंकवादी हमले करने में भी मदद कर सकती है क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में भारत विरोधी दलों को शह देने का पुराना इतिहास है।
विज्ञापन


पाकिस्तान से निपटने का सबसे बढ़िया तरीका सहयोगी व मित्र देशों के साथ मिलकर काम करना होगा ताकि पाकिस्तान पर दवाब बनाया जा सके। इसी तरह उक्त देशों को यह बात भी समझनी होगी कि पाकिस्तान की धरती से चल रही आतंकी कार्रवाई के कहर से वे भी बच नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका पाकिस्तान से कर रहा है दोहरी गेम

पीटर चाक ने आगाह किया कि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान के साथ दोहरे किरदार की गेम की जा रही है क्योंकि उसकी अफगानिस्तान में रणनीतिक दिलचस्पी है। यही कारण है कि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त स्टैंड नहीं लिया जा रहा है।

ड्रोन हमले से निटने की रणनीति तैयार करनी होगी
आतंकी हमलों में ड्रोन के प्रयोग पर भी पीटर चॉक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए टेक्नोलॉजी व अन्य सिस्टमों का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे जवाबी हमलों में भरोसे को यकीनी बनाना महत्वपूर्ण है।

रैफरेंडम-2020 के लिए युवाओं को कट्टरवाद से जोड़ रहे दहशतगर्द
रैफरेंडम-2020 पर पीटर चाक ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका, यूके व कनाडा में सरगर्मियां चला रहे विदेशी ग्रुपों व पाकिस्तान में खालिस्तान पक्षीय दहशतगर्दों में मौजूदा समय में युवाओं को कट्टरवाद की राह पर जोड़ने के लिए सक्रिय है। वह इस काम के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

आईएसआई कश्मीर में गड़बडी के साथ ही पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. चॉक ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार ऐसे समूहों की शिनाख्त करे और साथ में ही पाकिस्तान की परोक्ष जंग का मुकाबला करने के लिए लोगों से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed