{"_id":"66946cfd6b664cb4880bad17","slug":"paid-parking-plan-failed-in-mohali-markets-mohali-news-c-71-1-mli1005-116904-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के बाजारों में फेल हुई पेड पार्किंग की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के बाजारों में फेल हुई पेड पार्किंग की योजना
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के बाजारों में नगर निगम मोहाली की ओर से शुरू की जाने वाली पेड पार्किंग योजना अब एकदम फेल हो चुकी है। नगर निगम अब तक पांच बार प्री पेड पार्किंग की शुरुआत करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन उसका हरके प्रयास नेताओं और मार्केट एसोसिएशन के विरोध के बाद रोक दिया गया।नगर निगम मोहाली का प्रयास है कि मार्केट के पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित किया जाए। पेड पार्किंग योजना के माध्यम से जो रेवेन्यू आएगा उससे पार्किंग को बेहतर बनाया जा सकेगा और उसके साथ ही निगम की आमदनी भी होगी। लेकिन इस प्रयास के लिए निगम को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, नगर निगम ग्रीन बेल्ट में पार्किंग की शुरुआत करने में भी विफल रहा है। फेज-8 के एक व्यापारी के अनुसार 2018 में, एमसी ने पेड पार्किंग को लागू करने का प्रस्ताव पेश किया था। राजनीतिक समर्थन वाले कुछ व्यापारियों ने इस विचार को साकार नहीं होने दिया। नगर निगम ने बाजार की पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए चार असफल प्रयास किए, लेकिन यह सभी विफल रहे।
शहर के बाजारों में, आगंतुक अपनी इच्छानुसार पार्क करते हैं। कुछ तो प्रमुख सड़कों पर भी पार्किंग करते हैं। मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती हैं। दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा गया है, जैसे कि अपने वाहन को पार्क करने के मामूली मुद्दे पर एक वकील की हत्या हो गई थी। इतना ही नहीं, पार्किंग के लिए लोग ग्रीन बेल्ट का दुरुपयोग भी करने लगे हैं।
ध्यान रहे कि डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने भी कुछ समय पहले ही गमाडा को एक लेटर लिखा था और उसमें इस बात बात का जिक्र किया गया था कि फोर्टिस और गमाडा के सामने की सड़क पर गाड़ियां लगी रहती हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस मामले में उन्होंने पार्किंग की बढ़ती समस्या को लेकर निगम द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी आरटीआई के अंतर्गत मांगी है।