{"_id":"68d6fdaa12267165010ae6e5","slug":"paddy-trolley-stuck-at-underpass-road-condition-worsened-by-mining-tippers-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133932-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंडरपास पर फंसी धान की ट्रॉली, माइनिंग टिपरों से बिगड़ी सड़क की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंडरपास पर फंसी धान की ट्रॉली, माइनिंग टिपरों से बिगड़ी सड़क की हालत
विज्ञापन
डेराबस्सी। जनेतपुर रेलवे अंडरपास पर आज धान से भरी एक ट्रॉली फंसने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब इस अंडरपास पर वाहन फंसे हों। पूर्व सरपंच बलबीर सिंह उर्फ बल्ला ने बताया कि अंडरपास की खराब हालत का मुख्य कारण अवैध माइनिंग में लगे भारी-भरकम टिपरों की लगातार आवाजाही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन वाहनों के चलते सड़क टूट चुकी है और कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो बरसात में पानी से भर जाते हैं।
डेराबस्सी हलके के जनेतपुर, मुबारकपुर और बाकरपुर अंडरपास लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। बरसात में पानी भरने से राहगीरों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है, जबकि पहले भी कई वाहन फंस चुके हैं।
स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि माइनिंग माफिया के भारी वाहनों से सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। लोग मांग कर रहे हैं कि अंडरपास की मरम्मत की जाए, पानी निकासी का उचित प्रबंध किया जाए और माइनिंग टिपरों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि रोज़मर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके।