फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Oxygen cylinder blast: Human Rights Commission seeks report from DC, SSP

ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट : मानवाधिकार आयोग ने डीसी, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder blast: Human Rights Commission seeks report from DC, SSP

विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 की फैक्टरी में हुए ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट में मारे गए दो मजदूरों की मौत के मामले में पंजाब स्टेट व चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने सू-मोटो (स्वत: संज्ञान) लेकर जिला फूड सप्लाई ऑफिसर मोहाली, डीसी मोहाली व एसएसपी मोहाली को 13 नवंबर से पहले अपनी रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। ऑक्सीजन सिलिंडर के ब्लास्ट से देवेंद्र और आसिफ अली की मौके पर मौत हो गई थी। इसी धमाके में अशोक, सर्वेश, सचिन और अकबर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वीरवार को देवेंद्र और आसिफ के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस की देखरेख में करवाया गया। देवेंद्र के भाई पवन कुमार ने बताया कि वह शव को अपने पैतृक गांव गरम सिहारी यूपी ले गए हैं। वहीं, आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के बाद सेक्टर-25 चंडीगढ़ में दफनाया गया है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मृतक परिवारों और फैक्टरी मालिक में मुआवजे की बात चल रही है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed