{"_id":"69a4a01ac4c8d56c8e0724ef","slug":"oxford-street-plunges-into-darkness-power-outage-for-three-days-lifts-shut-down-mohali-news-c-71-1-mli1016-139748-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंधेरे में डूबी ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट, तीन दिन से बिजली गुल, लिफ्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंधेरे में डूबी ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट, तीन दिन से बिजली गुल, लिफ्ट बंद
विज्ञापन
करोड़ों की बिल्डिंग में बुनियादी सुविधाएं ठप, दुकानदारों ने लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। फ्लाईओवर के सामने स्थित ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। तीन दिन से बिजली गुल होने के कारण छहों ब्लॉकों में अंधेरा पसरा है और सभी लिफ्ट बंद पड़ी हैं। करीब ढाई सौ दफ्तरों और शोरूमों में काम करने वाले कर्मचारी सीढ़ियों के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
दुकानदारों और कर्मचारियों का आरोप है कि बाहर से आलीशान दिखने वाली इस व्यावसायिक इमारत में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लापरवाही से परेशान होकर कई कारोबारी अपनी दुकानें खाली कर चुके हैं, जबकि अन्य वैकल्पिक स्थान की तलाश में हैं।
लिफ्ट सप्ताह में तीन दिन ही चलती
व्यापारियों के अनुसार ब्लॉक नंबर दो और चार की लिफ्ट अक्सर खराब रहती हैं और सप्ताह में महज तीन-चार दिन ही चल पाती हैं। पिछले तीन दिन से बिजली ठप होने के कारण पूरी बिल्डिंग अंधेरे में डूबी है। बिजली कटने पर जनरेटर से आपूर्ति के लिए 30 रुपये प्रति यूनिट वसूले जाते हैं, जिस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में
दुकानदारों ने सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है कि छहों ब्लॉकों में लगे सीसीटीवी कैमरे करीब छह महीने से बंद हैं। बिल्डिंग में अंधेरा रहने से महिलाओं के लिए असुरक्षा की स्थिति बन रही है। दो-तीन गार्ड तैनात तो हैं, लेकिन आवाजाही पर निगरानी नहीं के बराबर है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
मेंटेनेंस के नाम पर हजारों की वसूली
प्रत्येक दुकानदार से हर महीने करीब 10 हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा है। बावजूद इसके दीवारों में सीलन, बेसमेंट में पानी रिसाव और अन्य तकनीकी खामियां दूर नहीं की जा रहीं। फुटफॉल भी लगातार घट रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
क्या कहते हैं प्रभावित
यहां के हालात बहुत खराब
यहां के हालात बहुत खराब हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं होता है। हफ्ते में तीन दिन लिफ्ट चलती है। बाकि दिन खराब ही पड़ी रहती है। मैनटेंस का पैसा बराबर लिया जाता है। कई दुकानदार दुकान खाली करके चले जा चुके हैं।- गुरप्रीत सिंह।
पूरी बिल्डिंग में अंधेरा
तीन दिन से बिजली नहीं है। पूरी बिल्डिंग में अंधेरा हो रखा है। न लिफ्ट चल रही है। न लाइट जल रही है। इतनी बड़ी बिल्डिंग है अकेले वॉशरूम जाने में भी डर लगता है। यहां आए दिन इस तर की समस्या देखने को मिलती हैं। - आरती कोंडल
पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही
हर महीने करीब दस हजार रुपये एक दुकानदार से मेेंटेनेंस वसूला जाता है। उसके बाद भी पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही हैं। कहीं दीवारों पर सीलन आ रही है तो कहीं बेसमेंट में पानी चू रहा है। शिकायत देने पर कोई रिप्लाई नहीं मिलता है। - अमित रावत
ब्लॉक पर कैमरे नहीं चल रहे हैं
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के 6 ब्लॉक हैं। किसी भी ब्लॉक पर कैमरा नहीं चल रहा है। करीब 6 महीने से सब बंद पड़े हैं। अगर यहां कोई घटना हो भी जाए तो कोई रिकॉर्डिंग तक नहीं मिल सकती है। दुकानों में सामान चोरी होने का डर लगा रहता है।- गौरव गर्ग
कोट
जल्द ही लाइट सहीं करा दी जाएंगी
एक दिन पहले बिजली मीटर खराब हो गया था। अब केबल दिक्कत कर रही है। इलेक्ट्रीशियन को फोन किया है। उसने फोन नहीं उठाया है। जल्द ही लाइट सहीं करा दी जाएंगी।- धीरज , मैनटेनेंस मेनेजर, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट