{"_id":"6414ccc96543802de208bec4","slug":"own-laptop-was-stolen-police-recovered-70-laptops-two-arrested-mohali-news-c-16-1-90189-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खुद का लैपटॉप हुआ चोरी तो बरामद किए 70 लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खुद का लैपटॉप हुआ चोरी तो बरामद किए 70 लैपटॉप
Sat, 18 Mar 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद का लैपटॉप हुआ चोरी तो पुलिस ने बरामद किए 70 लैपटॉप, दो काबू
अपना लैपटॉप नहीं मिला, मोगा के हैं आरोपी, एक लाख की नकदी समेत कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। कुछ दिन पहले पुलिस थाने में रखा हुआ एक लैपटॉप चोरी हुआ तो पुलिस ने उसे ढूंढने के चक्कर में चोरी के 70 लैपटॉप बरामद कर डाले हैं। लेकिन पुलिस को अपना चोरी हुआ लैपटॉप नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान प्रितपाल सिंह उर्फ सोनू और नमित गोयल के रूप में हुई है। दोनों मोगा के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से चोरी किए गए 70 लैपटॉप, एक लाख रुपये की नकदी और एक बिना नंबर की टवेटा ग्लैंजा कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके इस गिरोह के सरगना प्रितपाल सिंह को जज ने आठ दिन और नमित गोयल को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
विद्यार्थियों के कॉलेज जाने के बाद फ्लैट-पीजी में करते थे चोरी
डीएसपी खरड़-1 रूपिंदर दीप कौर सोही ने बताया कि लैपटॉप चोर गिरोह की ओर से खरड़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज और यूनिवर्सिटीज चले जाने के बाद गिरोह के सदस्य उनके फ्लैटों और पीजी में दाखिल हो जाते थे और उनके लैपटॉप और नकदी चोरी कर लेते थे।