{"_id":"5dab73c48ebc3e015255aea7","slug":"overspeed-tipper-hit-ctu-conductor-dead-mohali-news-pkl3543879181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आया सीटीयू कंडक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आया सीटीयू कंडक्टर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। गांव खिजराबाद में रेत के एक टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृृतक की पहचान सीटीयू में तैनात कंडक्टर केसर सिंह के रूप में हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि केसर सिंह अपने खेतों में जा रहा था कि तभी टिप्पर ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और
ट्रक ने उसे कुचल दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। माजरी पुलिस चौकी के एसएचओ व सब-इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने ट्रक चालक बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टिप्पर चालक बलविंदर सिंह निवासी गांव बरसालपुर टप्परियां के खिलाफ धारा 279 ,427 ,304 (ए) आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
ग्रामीण बोले- तेज गति से चलते टिप्परों की कई बार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि टिप्पर काफी तेज गति से चलाया जा रहा था। कई बार वह पुलिस व प्रशासन को बता चुके हैं कि उक्त सड़क पर वाहन काफी तेज गति से टिप्पर चलते हैं। इस कारण सड़क भी टूट चुकी है लेकिन पुलिस व प्रशासन वाले इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। इस दिशा में कार्रवाई की जानी चाहिए।