{"_id":"5fa0729b8ebc3e9b99244cb7","slug":"orders-not-received-from-sdm-yet-shops-open-in-parking-area-mohali-news-pkl3929685186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से आदेश नहीं मिले, फिर भी पार्किंग एरिया में लगाईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से आदेश नहीं मिले, फिर भी पार्किंग एरिया में लगाईं दुकानें
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के वीआईपी रोड पर पार्किंग एरिया में एसडीएम से परमीशन न मिलने के बाद भी सोमवार को स्टाल पहले जैसे ही लगाए रखे। पुलिस और नगर काउंसिल की टीमें स्टालों को हटाने से कतरा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक दबाव के चलते कोई करवाई नहीं की जा रही है।
जीरकपुर के वीआईपी रोड पर पिछले एक हफ्ते से अतिक्रमण को हटाने की चल रही मुहिम के बाद भी हाई स्ट्रीट मार्केट के दुकानदारों की ओर से मार्केट की पार्किंग में टेंट लगाकर स्टाल सजा दिए थे, जिसके बाद रविवार को सूचना नगर काउंसिल व पुलिस के पास पहुंची तो दुकानदारों को दुकानें हटाने के आदेश दे दिए थे लेकिन वह नहीं माने। नगर काउंसिल व पुलिस की सांझा टीम ने दुकानें हटाने के लिए दस्तक दी तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन मार्केट के सभी दुकानदार इक्कट्ठा हो गए और दुकानें हटाने के लिए पुलिस का विरोध किया और सोमवार को 12 बजे तक एसडीएम डेराबस्सी से परमीशन आने की बात कही। वहीं, संबंध में मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि मार्केट की पिछली तरफ खाली पड़े प्लाट में पार्किंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्राहकों को पार्किंग की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
कोट्स..
मार्केट के अंदर पार्किंग वाली जगह से अतिक्रमण हटाना नगर काउंसिल का काम है, अगर काउंसिल पुलिस मदद की मांग करेंगे तो उनको मदद की जाएगी। डीएसपी गुरबक्शीश सिंह के आदेशों के अनुसार वीआईपी रोड पर कोई गाड़ी पार्क नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए मुलाजिम लगे हुए हैं।
विज्ञापन
-राजपाल गिल, एसएचओ, जीरकपुर
हमारे पास एसडीएम साहिब से कोई आदेश नहीं आया है और न ही मार्केट की ओर से कोई दरख्वास्त आई है। अगर इस पर किसी को भी एतराज है तो यह स्टाल हटाए जाएंगे।
-संदीप तिवाड़ी, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल