फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to the construction of dumping ground in village Sohali started on behalf of Kharar Municipal Council

खरड़ नगर परिषद की ओर से गांव सोहाली में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध शुरू

Fri, 27 Aug 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the construction of dumping ground in village Sohali started on behalf of Kharar Municipal Council
कुराली। खरड़ नगर परिषद की ओर से नजदीकी गांव सोहाली में बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ क्षेत्र की दर्जनो गांवों की पंचायतों और क्षेत्र वासी डट गए हैं। उन्होंने इस डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ संघर्ष शुरू करने की घोषणा की है। गांव सोहाली में एक कांग्रेसी नेता की जमीन में स्थापित किए जा रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर क्षेत्र वासियों ने इकट्ठे हुए। इनको संबोधित करते हुए लोक हित मिशन के गुरमीत सिंह शांटू, रविन्द्र सिंह वजीदपुर, जट्ट महासभा के प्रधान सुखदेव सिंह कंसाला, सरपंच हरजीत सिंह, अकाली दल सयुक्त के जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह झिंगडा आदि ने कहा कि सोहाली में स्थापित किए जा रहे डंपिंग ग्राउंड के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के वातावरण पर बुरा असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता की जमीन जिसमें यह डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। उससे तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर नवोदय विद्यालय चल रहा है। जहां पर सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और यही पर रह भी रहे हैं। इसी दौरान गांव के सरपंच बलवीर सिंह बिट्टू ने क्षेत्र वासियों को इसके कारण क्षेत्र पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी दी। पंचायत के सदस्यों और गांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने की घोषणा की। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह, हरजिन्द्र सिंह, भाग सिंह और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed