फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Open manholes in Dhakoli upset people of seven societies.

Mohali News: ढकोली में खुले मैनहोल सात सोसाइटियों के लोग परेशान

Tue, 03 Sep 2024 07:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Open manholes in Dhakoli upset people of seven societies.
जीरकपुर। किशनपुरा (ढकोली) की सात सोसाइटियों के लोग सड़क के बीचोबीच खुले पड़े मैनहोल से परेशान हैं। पिछले दिनों इस परेशानी को उजागर किया तो नगर परिषद हरकत में आई और एक खुले मैनहोल के किनारे ढक्कन लाकर रख तो दिया। पर उसको मैनहोल में नहीं लगाया।
विज्ञापन

साथ ही पूरी सड़क पर दर्जनों और गटर के टूटे ढक्कनों और ऊबड़ खाबड़ सड़क की मरम्मत भी भूल गए। जिससे यहां के निवासी और दुकानदारों में रोष है। उनका कहना है कि यह तो सरासर अनदेखी है, क्योंकि न तो इस सड़क को कभी रिपेयर किया गया, जब सड़क पर इतने गटर हैं तो उनके ढक्कन तो ठीक करवा सकते हैं। यहां ग्रीन वैली, स्वामी एनक्लेव, पाइन होम्स, फियो होम्स, आदर्श एनक्लेव, इप्सिता एनक्लेव, गुरजीवन विहार और गुरु नानक एनक्लेव सभी के लगभग दस हजार से ज्यादा निवासी इससे परेशान हैं।
विज्ञापन


हाल ही में कुछ दिनों पहले एक नई गाड़ी खुले मेनहोल में टकराकर टूट चुकी है। बारिश के दिनों में तो यह मैनहोल दिखता भी नहीं, जिससे कोई छोटा वाहन आकर इसमें समा जाता है। -महिंद्र पांडेय, दुकानदार, किशनपुरा रोड, ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद की अनदेखी न कहें तो क्या कहें। जब से यहां दुकान खोली है, न तो इस सड़क पर टूटे पेवर ब्लॉक को दोबारा लगाया गया, न ही इतने सारे गटर जो सड़क के बीचोबीच बने हैं, इनके ढक्कनों को ही लेवल किया गया। -रजत ढींगरा, दुकानदार, किशनपुरा रोड, ढकोली

गटर के ऊंचे ढक्कन स्पीड ब्रेकर का काम करते हैं, जब कोई वाहन नहीं संभल पाता तो इनसे टकराकर गिर जाता है। इसका जिम्मेदार कौन है। हमारी अनगिनत शिकायतों की भी कोई सुनवाई नहीं है। -रतनेश कुमार, दुकानदार, किशनपुरा रोड, ढकोली

यहां लगभग सात सोसाइटियों के लोग इससे प्रभावित हैं। मगर नगर परिषद को क्या फर्क पड़ता है। गुरु नानक एनक्लेव के बाहर किनारे पर चौकोर गटर के ऊपर गोल ढक्कन रख दिया गया है। कोई भी भारी वाहन यहां से निकलता है तो ढक्कन उसके वजन से सीधा खड़ा हो जाता है, और पीछे से आ रहे वाहन के लिए खतरा बन जाता है। -चित्रांश भाटिया, गुरु नानक एनक्लेव, ढकोली


हाल ही में हमने सारे कर्मचारी बदले हैं। इसकी ड्यूटी यहां के नए जेई मेजर सिंह को लगवा दी गई है। लोगों को अब असुविधा नहीं होगी, इसकी जल्द रिपेयर करवा देंगे। -अशोक पथरिया, ईओ, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed