{"_id":"69596aaa94d463b08508df01","slug":"open-gyms-solar-lights-and-benches-were-dedicated-to-the-public-in-mohali-villages-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137561-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के गांवों में ओपन जिम, सोलर लाइटें और बेंच जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के गांवों में ओपन जिम, सोलर लाइटें और बेंच जनता को समर्पित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले के कई गांवों में जनसुविधाओं के तहत ओपन जिम, सोलर लाइटें और बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं। इन सुविधाओं का लोकार्पण सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक कुलवंत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, सांसद लोकल एरिया डेवलपमेंट (एमपी लैड) फंड के अंतर्गत गांव माणक माजरा, माणकपुर कल्लर और गीगा माजरा में ओपन जिम की स्थापना के लिए तीन-तीन लाख रुपये जारी किए गए। गीगा माजरा में सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगाए गए हैं, जबकि माणक माजरा में 15 सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय रोशनी की सुविधा उपलब्ध हुई है।
इन सुविधाओं के जरिए ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फिटनेस और बैठने की सुविधा मिलेगी। ओपन जिम से विशेष रूप से युवाओं को खेल और स्वास्थ्य गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि एमपी लैड फंड के तहत अन्य क्षेत्रों में भी खेल से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि गांवों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाएं लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं। ग्रामीणों ने गांवों में सुविधाएं शुरू होने पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि इनका नियमित रखरखाव किया जाएगा।