{"_id":"61901ab2a7c4df73f60627ff","slug":"only-fifteen-lakhs-recovered-from-transport-mafia-in-forty-days-mohali-news-pkl432919946","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस दिन में ट्रांसपोर्ट माफिया से वसूले केवल पंद्रह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस दिन में ट्रांसपोर्ट माफिया से वसूले केवल पंद्रह लाख
विज्ञापन
मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने ट्रांसपोर्ट माफिया पर शिकंजा कस दिया है। मात्र चालीस दिन में पंद्रह लाख रुपये सरकार को चूना लगाने वाले वाहनों से वसूले गए हैं। जबकि पचास से अधिक वाहन नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में जब्त करने के बाद अलग-अलग पुलिस थानों में तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा परिवहन विभाग का कार्यभार संभालने के बाद एक ओर जहां पंजाब के रोडवेज विभाग को घाटे से उबारकर मुनाफे में लाने की कोशिशों पर काम किया जा रहा है। दूसरी ओर, जिला मोहाली परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से दिन-रात नाकाबंदी करते हुए हाईवे पर चलने वाली विभिन्न राज्यों की बसों से भारी जुर्माना राशि वसूली जा रहा है।
इसके साथ ही जुर्माना न भरने की सूरत में विभाग की तरफ से बसों को इंपाउंड करके पुलिस थानों में खड़ा कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो परिवहन विभाग द्वारा अभी तक कुल 40 से अधिक बसों को इंपाउंड किया जा चुका हैं, जिनमें से 33 टूरिस्ट बसों से 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
खुद अधिकारियों ने संभाला है मोर्चा
ट्रांसपोर्ट मॉफिया के खात्मे के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा है, जो आधी रात के समय एयरपोर्ट रोड की सड़कों पर खुद तैनात होकर विभिन्न राज्यों की बसों को रोककर चेकिंग करते हैं। चेकिंग के दौरान खामियां पाई जाने वाली बसों से अधिकारियों की ओर से भारी जुर्माने के रूप में वसूला जाता है। दूसरी ओर, जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक बीते 40 दिनों की कार्रवाई के दौरान कुल 42 बसों को इंपाउंड किया जा चुका हैं, जिनसे 15 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। जबकि स्टेट टैक्स की अदायगी से जुड़े मामले इससे अलग है।
कोट्स...
विभाग की ओर से बीते 40 दिन में कुल 42 बसों को इंपाउंड किया गया है। इनमें से 33 बसें टूरिस्ट हैं और नियमों की अवहेलना करने के आरोप में टूरिस्ट बसों से 15 लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जा चुका है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-सुखविंदर सिंह, आरटीए, मोहाली।
संवाद।