फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One youth died and another got burnt due to electric shock in Jangpura

Mohali News: जंगपुरा में करंट लगने से एक युवक की माैत, दूसरा झुलसा

Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
One youth died and another got burnt due to electric shock in Jangpura
करंट लगने से मृत राम कुमार। संवाद 
लांडरां/बनूड़। निकटवर्ती गांव जंगपुरा में करंट लगने से चार बहनों के इकलौते अविवाहित भाई की जान चली गई। इस हादसे में एक अन्य युवक भी करंट की चपेट में आ गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 27 वर्षीय राम सिंह ग्रेजुएट था, शेयर मार्केट में काम करता था। वह सभी शादीशुदा बहनों में सबसे छोटा था। उनके पिता जगपाल सिंह सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी हैं।
विज्ञापन

गांव जंगपुरा के सरपंच परविंदर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के युवा वालीबॉल खेलकर जा रहे थे। इससे पहले कुछ युवक वालीबॉल जाल बनाने के लिए बंधे बांस को खोदकर अलग रख रहे थे। जब राम सिंह बांस को उठाकर एक तरफ कर रहा था, तो लंबा बांस गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन

करंट लगने से राम सिंह गंभीर रूप से झुलस हो गया और जगदीप सिंह भी चपेट में आ गया। दोनों युवकों को मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर है। मृतक का जंगपुरा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed