फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person killed, one injured in an unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Mon, 21 Dec 2020 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
One person killed, one injured in an unknown vehicle collision
जीरकपुर। पटियाला रोड पर गांव नारायणगढ़ झुग्गियां के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजपाल पुत्र राम प्रसाद हाल निवासी मकान नंबर-107 ब्लॉक-बी एयरो सिटी जीरकपुर का रहने वाला है। राजपाल ने बताया कि 15 तारीख को वह अपने दोस्त राज कुमार उर्फ विनोद पुत्र बांके लाल मकान नंबर-1922, विकास नगर, मौलीजागरां, जो कि उसके साथ राजमिस्त्री का काम कर रहा था, के एक्टिवा स्कूटर पर मजदूरों को नारायणगढ़ झुंगिया में पैसे देने जा रहा था। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए ले गया, जिससे राज कुमार उर्फ विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा है। इस मामले के जांच अधिकारी एसआई हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजपाल के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed