{"_id":"66ee3662df029595240d8877","slug":"one-person-arrested-with-30-grams-of-heroin-mohali-news-c-71-1-mli1004-119748-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। फेज- 11 थाना पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन बेचने का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ निवासी फेज-10 के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मोहाली जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर कौर ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी मिनी मार्केट फेज- 10 में गश्त पर तैनात थी। पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। रात करीब पौने 9 बजे एक युवक नाके से गुजरा जिसने कंधे पर पिट्ठू बैग टांगा हुआ था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपना रास्ता बदल लिया। पुलिस को उस पर शक हुआ। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से पुलिस को 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।