{"_id":"6792a1f30cb933a7d60b7fb1","slug":"one-of-the-three-stolen-vehicles-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1005-124706-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चोरी की तीन गाड़ियों में से एक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चोरी की तीन गाड़ियों में से एक बरामद
Fri, 24 Jan 2025 01:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित एक कार बेचने व खरीदने वाले व्यक्ति को कालका पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से चोरी की एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। कालका पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। इसकी पहचान सोनू कुमार निवासी हिसार हाल निवासी गुलमोहर सिटी डेराबस्सी के रूप में हुई है। एसएचओ कालका प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने सोनू कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसकी निशानदेही पर जीरकपुर के पटियाला रोड से एक सेल परचेस करने वाले व्यक्ति से आई 20 कार बरामद की है। शिकायकर्ता राहुल राणा निवासी कालका ने शिकायत दी थी कि सोनू कुमार ने उनसे तीन गाड़ियां ली थीं और कहा कि वह गाड़ियां बेचकर उनको उनके पैसे दे देगा। सोनू ने गाड़ियां आगे बेच दीं और कार मालिक को पैसे नहीं दिए। इसके बाद राहुल राणा की शिकायत पर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर फिलहाल एक गाड़ी रिकवर की है बाकी गाड़ियों की भी तलाश की जा रही है।