फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One death from corona in Mohali, 96 people found infected

मोहाली में कोरोना से एक मौत, 96 लोग संक्रमित मिले

Mon, 08 Mar 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
One death from corona in Mohali, 96 people found infected
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं, 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 26 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भले ही कोरोना से बचाने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण मुहिम चल रही हैं। लेकिन अभी महामारी को हलके में नहीं लिया जा सकता। लोगों को घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनने चाहिए और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी के नियम को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मेडिकल सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया सकता है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का मामला गहराया हुआ है और लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को एक और व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार गया। जबकि कोरोना संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, ढकोली से दो, खरड़ से 14, कुराली से एक और मोहाली शहरी क्षेत्र से 78 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 960 पहुंच गई है। ऐसे में अंदेशा है कि इसी तरह स्थिति बिगड़ती रही तो आने वाले समय में शहर में कुछ और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 20864 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 19478 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 996 केस सक्रिय हैं और अभी तक 390 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed