फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One death and 20 new corona patients in Mohali

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 20 लोग संक्रमित मिले

Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
One death and 20 new corona patients in Mohali
मोहाली। कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। जिले में पहले की तुलना में कम लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही 47 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई है, लेकिन खतरा अभी पहले की तरह बरकरार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जानकारी के मुताबिक शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से दो, ढकोली से तीन, खरड़ से दो और मोहाली से 11 केस सामने आए हैं। जबकि राहत की बात यह है कि लालड़ू, बूथगढ़, घडुआं और बनूड में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जबकि पहले इन इलाकों से लगातार कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे थे। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 68179 केस आए हैं। इनमें से 66830 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। वहीं, 303 सक्रिय केस हैं। जबकि 1046 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed