फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   one dead in road

एक्सयूवी बेकाबू हो रॉन्ग साइड में कैंटर से टकराई, एक की मौत

Sat, 20 Jul 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
one dead in road
दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे लोगों की गाड़ी कुराली बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिनमें से दो को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खरड़ से रूपनगर की ओर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी नंबर यूपी 15 बीवाई 1288 अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड चली गई और दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर नंबर पीबी 02 बीआर 9337 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा गाड़ी कई पलटियां खा गई। महिंद्रा गाड़ी में सवार शुभरो प्रकाश (पश्चिमी बंगाल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसमीर वासी केरल, रिशी वासी मेरठ, आकाश वासी बिजनौर घायल हो गए, जबकि कैंटर में सवार सौरव वासी नवां शहर और पंपू वासी मीयापुर भी घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया। इनमें से आकाश और रिशी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ पीजीआई रेफर कर दिया। एक्सयूवी गाड़ी में सवार लोग दिल्ली से घूमने के लिए मनाली जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले भी मनाली जा रही एक टैंपो ट्रैवलर उस समय हादसे का शिकार हो गई थी, जब फ्लाईओवर पर बेकाबू होकर उसमें आग लग गई थी। इस दौरान सारी सवारियां तो बच गईं थीं, लेकिन गाड़ी में रखा सारा सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed