फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the lines of Bihar and Rajasthan, now you will be able to get corona vaccination done at home too

बिहार और राजस्थान की तर्ज पर अब घर में भी करवा पाएंगे कोरोना टीकाकरण

Tue, 22 Jun 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Bihar and Rajasthan, now you will be able to get corona vaccination done at home too
मोहाली। राजस्थान और बिहार की तर्ज पर मोहाली पंजाब का पहला जिला बन गया है, जहां पर अब बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग लोगों के टीकाकरण के लिए सेहत विभाग की टीम घर-घर पहुंचेगी। डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने बताया कि घर घर जाकर कोविड के टीके लगाने के लिए सब डिवीजन स्तर टीकाकरण टीमों वाली एंबुलेंस तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना के खिलाफ प्रशासन की चल रही जंग को मजबूती मिलेगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को आसानी से कवर किया जाए सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबकि जिला प्रशासन ने पूरी योजना के तहत यह योजना तैैयार की है। जहां मोबाइल टीकाकरण की टीम जाएगी, वहां पर कम से कम दस लोगों का होना जरूरी है। ताकि टीके की बर्बादी को रोका जा सके। इसी तरह घर घर जाकर टीकाकरण की सुविधा महिलाओं को भी दी जा रही है। वहां पर कम से कम 10 महिलाओं के होने की शर्त रखी गई है। हालांकि प्रशासन की तरफ से प्राथमिकता बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को रहेगी। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए कोई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, घर बिल्डिंग में टीकाकरण की मांग करती है तो कम से कम आधे लोग सीनियर सिटीजन हों, जबकि शेष अन्य आयु वर्ग के हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि टीका लगवाने वाले हरेक व्यक्ति को टीकाकरण के समय अपना नाम, जन्म तिथि, आईडी टाइप नंबर एक प्रोफार्में में भरनी पड़ती है। ऐसे में समय की बचत के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन की तरफ से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम चलाई गई थी। यह दो जगह पर चलाई गई थी। इसका शानदार रिस्पांस मिला था। काफी संख्या में लोगों ने इस मुहिम में टीकाकरण करवाया था। इस मुहिम में आम लोगों से लेकर पॉलीवुड के कलाकारों ने समाज सेवा की थी, जो कि अपने आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed