फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Olympian Mohinder Singh Gill honored with 'Hall of Fame'

Mohali News: ओलंपियन मोहिंदर सिंह गिल का बढ़ाया मान, ‘हॉल ऑफ फेम’ से किया सम्मानित

Sat, 23 Nov 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Olympian Mohinder Singh Gill honored with 'Hall of Fame'
मोहाली। अमेरिका से पंजाब आए भारतीय एथलीट ओलंपियन मोहिंदर सिंह गिल को उनके मोहाली आगमन पर पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजा के एस सिद्धू ने ‘हॉल ऑफ फेम’ से सम्मानित किया। पंजाब ओलंपिक भवन में राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस मौके पर ओलंपियन गिल की जीवनी लिख रहे एसोसिएशन के मीडिया सलाहकार नवदीप सिंह गिल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जालंधर के निवासी मोहिंदर सिंह गिल 50 वर्षों से अधिक समय से अमेरिका के स्थायी निवासी हैं। वह भारत के महान एथलीटों में से एक हैं, जिन्होंने 1970 के बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक और 1974 तेहरान एशियाई खेल में रजत पदक जीता था। एशियन चैपिंयनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीता। 1974 क्राइस्ट चर्च राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 1970 में एडिनबर्ग राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। 1971 प्री-ओलंपिक में रजत पदक जीता। 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भाग लिया।
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले मोहिंदर सिंह गिल ने लगातार पांच बार एनसीएए जीता। इस चैंपियनशिप सहित 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह अमेरिका की कैली पॉली यूनिवर्सिटी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई एथलीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed