फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officials to inspect cleanliness before arriving at the office; responsibility assigned

Mohali News: अधिकारी दफ्तर आने से पहले लेंगे सफाई का जायजा, साैंपी जिम्मेदारी

Sun, 21 Jun 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Officials to inspect cleanliness before arriving at the office; responsibility assigned
जीरकपुर। नगर परिषद ने शहर के सफाई अभियान की निगरानी के लिए नया कदम उठाया है। अब अकाउंटेंट, क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन और इंस्पेक्टर जैसे दफ्तर के अधिकारी फील्ड में जाकर सफाई कार्यों का जायजा लेंगे। यह अधिकारी सोमवार से शनिवार तक दफ्तर आने से पहले सुबह ही विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य सफाई अभियान को कागजों तक सीमित न रखना है। अधिकारियों को कमी पाए जाने पर रिपोर्ट आलाधिकारियों को देनी होगी। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे संबंधित क्षेत्र के लोगों से सफाई प्रबंधों पर उनकी संतुष्टि के बारे में भी पूछताछ करेंगे। नगर परिषद को लंबे समय से गंदगी, कूड़े के ढेर और सीवरेज लाइन जाम होने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने पहले सुबह पांच बजे से सफाई अभियान चलाया था।
विज्ञापन

हालांकि, अभियान के बावजूद उन क्षेत्रों से फिर शिकायतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए दफ्तर के कर्मचारियों को भी चेकिंग अभियान में शामिल किया गया है। ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि सफाई अभियान के बावजूद शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed