फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officials should finish the work of Maharaja Ajj Sarovar of Kharar soon: DC

खरड़ के महाराजा अज्ज सरोवर का काम जल्द निपटाएं अधिकारी : डीसी

Wed, 29 Mar 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Officials should finish the work of Maharaja Ajj Sarovar of Kharar soon: DC
खरड़ के महाराजा अज्ज सरोवर का काम जल्द निपटाएं अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

सरोवर के चल रहे विकास कार्यों का डीसी आशिका जैन ने लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। डीसी आशिका जैन ने भगवान श्री रामचंद्र जी के पूर्वजों से संबंधित महाराजा अज्ज सरोवर का दौरा कर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह, नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह समेत सीवरेज बोर्ड, ड्रेनेज विभाग, हॉर्टिकल्चर और कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। पंजाब पर्यटन विभाग की ओर से कार्यकारी इंजीनियर प्रेम और अन्य अधिकारियों की ओर से डिप्टी कमिश्नर को संक्षेप में अज्ज सरोवर के चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर डीसी ने सैर-सपाटा विभाग के अधिकारियों को कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बनाए गए नक्शे के अनुसार वह जल्द विकास कार्य पूरे करें ताकि यह सरोवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सके। नगर परिषद के अधिकारियों को इस सरोवर में गंदा पानी फेंकना तुरंत बंद करवाने और शौचालय बनवाने के आदेश दिए। साथ ही सरोवर की कुल जमीन की निशानदेही करवाने के भी आदेश दिए। बागबानी विभाग के अधिकारियों को सरोवर के किनारों पर फूलों वाले पौधे लगाने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्होंने सरोवर की पैदल परिक्रमा कर अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए। बाद में श्री राम भवन खरड़ में मौजूद समूह अधिकारियों को इस जगह पर सफाई और देखरेख के लिए योजना बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed