फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Occupied hotel by promising to get loan

होटल पर कर्ज दिलवाने का भरोसा देकर कब्जाया

Fri, 22 Apr 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Occupied hotel by promising to get loan
जीरकपुर। पुलिस ने एक होटल के मालिक की शिकायत पर उसके होटल पर अवैध कब्जा करने व उसे कर्ज दिलवाने का झांसा देकर उससे ठगी करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इशान शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी पंचकूला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीरकपुर में होटल है। उसका कई महीनों से काम सही नहीं चल रहा था। इस कारण उस पर काफी कर्ज चढ़ गया था। गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह सलूजा और सतनाम सिंह ने उसे पहले से चल रहे कर्ज के अलावा और कर्ज दिलवाने का झांसा देकर काफी पैसे वसूल लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने भरोसा दिया था कि वह उसका कर्ज करवा कर देंगे लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद उसका कर्ज पास नहीं हुआ। आरोपी बिना कर्ज दिलाए उससे पैसों की मांग कर रहे थे जो न देने पर उन्होंने उसके होटल पर अवैध कब्जा कर लिया। आरोपियों ने उसको धमकी दी कि अगर वह होटल आया तो वे उसको गोली मार देंगे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि शिकायत की पड़ताल करने के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed