फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Obscene video of the woman went viral on social media, case registered against the accused

Mohali News: महिला के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 27 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Obscene video of the woman went viral on social media, case registered against the accused
महिला के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को दोस्त बनाकर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह निवासी जलालाबाद फाजिल्का के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई बरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक घरेलू महिला है और 2021 में उसने अपना फेसबुक पर अकाउंट बनाया था और उसमें अपना कांटेक्ट नंबर भी भर दिया था। इसके बाद उक्त आरोपी ने उसे फोन पर संपर्क किया। आरोपी उससे दोस्ती करने के बाद अश्लील मैसेज और अश्लील बातें करने लगा। आरोपी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। बाद में उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। लेकिन जब उसने बात करने से मना किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसने शिकायत डेराबस्सी थाने में दे दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed