{"_id":"66d1c3127e997a650f0b3b45","slug":"number-of-patients-increased-in-mohalla-clinic-mohali-news-c-71-1-mli1006-118788-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहल्ला क्लीनिक में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहल्ला क्लीनिक में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
प्रशासन ने क्लीनिक के कर्मचारियों से मांगा जरूरतों का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। मोहल्ला क्लीनिक बलटाना, ढकोली और जीरकपुर की सेहत सुविधाओं में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। बरसात के मौसम में लोगों में रोगों का संक्रमण भी बढ़ा है।
बलटाना के प्रीत विहार में और सनौली में मोहल्ला क्लीनिक में मरीज इलाज के आ रहे हैं। यहां के क्लीनिक अटेंडेंट का कहना है कि मरीजों की कतार सुबह से ही लग जाती है। पहले जहां पूरे दिनभर में 30-40 मरीज आते थे, अब 100 से अधिक हो गए हैं। फिलहाल खास संक्रमण, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारी के मरीज नहीं मिले हैं।
मैं दोनों बेटियों और बेटे को यहां लेकर आई थी। बेटों को दो तीन दिन से बुखार है। डाक्टर से सलाह लेकर दवा ले ली है। कोई भी बीमारी हो, इलाज के लिए यहां आती हूं।
विज्ञापन
कोमल शर्मा, स्थानीय निवासी, जीरकपुर
यहां भीड़ बहुत है। टांग में काफी दर्द था, जिसके चलते मेरी बेटी यहां ले आई है। यहां अटेंडेंट कुछ प्राथमिक जांच करते हैं। इसके बाद अगर किसी टेस्ट की आवश्यकता है तो वे भी यहां उपलब्ध हैं।
रतन देवी, आनंद विहार निवासी, बलटाना
पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। खांसी जुकाम के कारण मोहल्ला क्लीनिक आना पड़ा। यहां आकर अच्छा इलाज हो जाता है। मगर आज मरीज पहले से कुछ ज्यादा हैं तो समय लग रहा है।
मुन्नी बेगम, सैनी विहार, फेस 5, बलटाना
हमारे यहां मरीज जरूर बढ़े हैं, लेकिन कोई गंभीर बीमारी का मरीज नहीं मिला है। हम यहां सभी रोगियों को देखने में सक्षम हैं। आज ही हमें विभाग की ओर से एक एप के जरिये जरूरतें पूछी गईं हैं। इसे ऑनलाइन भरकर कुछ दवाओंं और कुछ टेस्टों की जानकारी दे दी है। इससे इलाज प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
सुरिंदर सिंह, मेडिकल ऑफिसर, मोहल्ला क्लीनिक, बलटाना