फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now you will not have to eat for food safety license or certificate

अब फूड सेफ्टी लाइसेंस या सर्टिफिकेट के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Wed, 17 Nov 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to eat for food safety license or certificate
मोहाली। जिले के कारोबारियों व दुकानदारों को अब फूड सेफ्टी लाइसेंस या सर्टिफिकेट बनाने के लिए फूड सेफ्टी ब्रांच के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बल्कि लोगों की सुविधा के लिए विभाग ने यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। मोबाइल या कंप्यूटर पर मात्र एक क्लिक पर फार्म भरकर यह काम हो जाएगा। इससे लोगों का समय का बचाव होगा। इस संबंधी अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। विभाग की कोशिश लोगों को तुरंत बेहतर सुविधाएं मुुहैया करवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक, फूड सेफ्टी लाइसेंस बनाने के लिए लोगों को पहले दिक्कत आती थी। जबकि कुछ लोग इस काम में रुचि नहीं दिखाते थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू किया है। इसके लिए लोगों को अब विभाग की वेबसाइट foscos.fssai.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इतना ही नहीं इस संबंधी फीस भी ऑनलाइन भरी जा सकती है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर की मानें तो इस काम के ऑनलाइन होने से लोगों को फाफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष कुमार से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को उनके मोबाइल नंबर 98766 43047 पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

कुछ मुलाजिमों के किए तबादले
जिला सेहत विभाग ने प्रबंधकीय कारणों व दफ्तरी कामकाज में सुधार लाने के उद्देश्य से विभाग की फूड सेफ्टी शाखा में कुछ अधिकारियों व मुलाजिमों के तबादले किए हैं। फूड सेफ्टी शाखा के डीलिंग हैड दिलबाग सिंह, ड्राइवर जतिंदर सिंह व दर्जा चार मुलाजिम हरप्रीत सिंह इस ब्रांच से बदलकर किसी अन्य ब्रांच में लगाया गया है। नए आदेशों के तहत शाखा में जगदेव सिंह को ड्राइवर व अक्षित कुमार को दर्जा चार मुलाजिम तैनात किया गया है। जबकि पहले ड्राइवर जतिंदर सिंह को जिला टीकाकरण अफसर डॉ. गिरीश डोगरा के साथ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed