फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now water bills will have to be paid online, not at the cash counter

अब कैश काउंटर पर नहीं बल्कि ऑनलाइन भरने होंगे पानी के बिल

Thu, 20 Oct 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now water bills will have to be paid online, not at the cash counter
मोहाली। ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) समेत पंजाब अर्बन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) की अन्य इकाईयों के अधीन आने वाले एरिया के लोग अब कहीं भी बैठकर अपने पानी के बिलों का भुगतान कर पाएंगे। विभाग ने अब नकद पानी के बिलों के भुगतान की सेवा वाले काउंटर पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। साथ ही अन्य कैश काउंटर बंद कर दिए हैं। इसके पीछे की कोशिश विभाग के काम में तेजी और पारदर्शिता लाना है। इतना ही नहीं लोगों को फोन पर बिल संबंधी अपडेट भी मिलते रहेंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

राज्य में आई नई सरकार की कोशिश है कि लोगों से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाएं, जिससे लोग कहीं भी बैठकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठा पाएं। इस मामले को लेकर विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा ने भी कुछ समय पहले अधिकारियों से बैठक की थी। जिसमें इस दिशा में कदम बढ़ाया गया था। इसके लिए स्पेशल लिंक hattp//puda.gov.in/pay-water-bill तैयार किया गया है। जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे इसके बाद पेज खुल जाएगा। इसमें अथॉरिटी का नाम और अपना नाम पता और संपत्ति नंबर भरना होगा। इसके बाद सीधे पानी के बिल का भुगतान हो पाएगा। इससे पहले पुडा संपत्ति से जुड़ीं सभी 25 सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर चुका है।
विज्ञापन

एरोसिटी से लेकर ईको सिटी के लोगों को होगा फायदा
इस ऑनलाइन योजना से गमाडा के अधीन आने वाले एरोसिटी, आईटी सिटी और ईको सिटी के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि यहां पर पानी की सप्लाई गमाडा की ओर से ही की जाती है। ऐसे में अब वहां रहने वाले लोग आसानी से ऑनलाइन बिल भर पाएंगे। दूसरा उक्त एरिया में काफी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने संपत्ति में निवेश किया हुआ है। लेकिन वह दिल्ली या विदेशों में रहते हैं। ऐसे में इन लोगों को फायदा मिलेगा कि वह वहीं बैठे ऑनलाइन पानी के बिल जमा करवा सकेंगे। इस सुविधा के लिए पुडा के सीए की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के रेटों को लेकर चला था लंबा संघर्ष
शहर में पहले पानी के बिलों को लेकर भी लंबा संघर्ष चला था। क्योंकि इलाके में दो तरह के रेट थे। नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में प्रति हजार लीटर के 1.80 रुपये रेट था। जबकि गमाडा के अधीन 9.80 था। मामला अदालत तक गया था। इसमें बाद में रेट रिवाइज हुए थे। अब सरकार ने पानी के बिल का फ्लैट रेट 50 रुपये कर दिया है। लेकिन लोगों से जो अधिक पैसे वसूले गए हैं, उनकी वापसी जल्द ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed