फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the players who went to play Tokyo Olympics from Selfie Point in Sector-78 of Mohali will be filled with enthusiasm.

अब मोहाली के सेक्टर-78 में सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों में भरेंगे जोश

Tue, 20 Jul 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Now the players who went to play Tokyo Olympics from Selfie Point in Sector-78 of Mohali will be filled with enthusiasm.
मोहाली। वीआईपी शहर में भी टोक्यो ओलंपिक का रंग चढ़ने लगा है। ओलंपिक में भारत की तरफ से खेलने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अब पंजाब का खेल विभाग आगे आया है। विभाग की ओर से सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर एक टोक्यो ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया जा रहा है। जहां से लोग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा पाएंगे। उम्मीद है कि ओलंपिक गेम्स शुरू होने तक बनकर तैयार हो जाएगा। जल्द ही इसे विभाग की तरफ से लोगों को समर्पित किया जाएगा। हालांकि लोग उससे पहले ही वहां पर सेल्फी लेने के लिए जुटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य बड़े राज्यों की तरफ पंजाब सरकार ने भी टोक्यो ओलंपिक में खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट तैयार किया है। यहां रात को हाई मास्ट लाइट में फोटो आसानी से ली जाएगी और म्यूजिक की व्यवस्था करने की योजना भी है। इस पर आई हैशटैंग चीयर फॉर इंडिया टोक्यो-2020 लिखा हुआ है। लोगों को यहां अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करनी होगी। इससे टोक्यो में बैठे खिलाड़ियों को अपने देश की शुभकामनाएं मिलती रहेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल पंजाब के लिए बेहद अहम हैं। 21 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पंजाब को हॉकी टीम की कमान मिली है। पंजाब पुलिस में डीएसपी मनप्रीत सिंह देश की हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में शामिल होने वाले भारत के 117 खिलाड़ियों की टुकड़ी के ध्वजवाहक भी वही होंगे। वहीं, पंजाब के 15 खिलाड़ी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जापान के टोक्यो में इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब के 15 खिलाड़ियों में हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह और गुरजीत कौर शामिल हैं। शूटिंग में अंजुम मोदगिल और अंगद वीर सिंह। मुक्केबाजी में सिमरनजीत कौर और एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर, तेजिंदरपाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed