फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the garbage will be weighed and RMC point will be cleaned.

Mohali News: अब तोलकर देंगे कूड़ा, साफ होगा आरएमसी पॉइंट

Thu, 01 Aug 2024 06:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Now the garbage will be weighed and RMC point will be cleaned.
मोहाली। नगर निगम मोहाली अब ठेकेदार को तोलकर कूड़ा देगा। नगर निगम ने इसके लिए जल्द ही वेटिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है। यह वेटिंग मशीन हरेक आरएमसी पॉइंट पर लगाई जाएगी। जिसके बाद ठेकेदार को तोलकर कूड़ा दिया जाएगा और उसके बाद बचे हुए कचरे को खाद बनाकर पार्कों में भेज दिया जाएगा। जिससे आरएमसी पॉइंट एकदम साफ हो जाएगा। नगर निगम द्वारा अब आरएमसी पॉइंट में सेक्टरों का कूड़ा एकत्र किया जा रहा है और इसको ठेकेदार की कंपनी द्वारा उठाया जा रहा है। इसको सूखे और गीले के रूप में उठाया जाता है। कूड़े को ले जाने वाली कंपनी नगर निगम से 1100 रुपये प्रति टन के हिसाब से पैसा ले रही है।
विज्ञापन

अब निगम की ओर से कूड़े के वजन मापने के लिए प्रत्येक आरएमसी प्वाइंट पर इंडिया वेइंग मशीन लगाने का फैसला किया है। जिसके लिए बकायदा टेंडर जारी कर दिया गया है, क्योंकि फिलहाल ठेकेदार कंपनी निजी मापतोल वाली मशीन से कूड़े का भार कर रहा है। इसके साथ ही सेक्टर 57 स्थित सीएंडडी कूड़ा प्लांट में कूड़ा तौलने की मशीन भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही आरएमसी प्वाइंटों पर लगी हुई मशीनरी पर भी सलाना रखरखाव के लिए नौ लाख रूप खर्च करेगी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके अलावा, मोहाली निगम बागवानी कचरे (लोगों द्वारा अपने घरों में पौधों की छंटाई से उत्पन्न कचरा और रसोई के कचरे) से खाद बनाने का एक और बड़ा प्रयास कर रहा है और इस कूड़े को तबदील करने के लिए 36 लाख रुपये रखे गए हैं तो कि सिर्फ इस कार्य को करने वाले श्रमिक को ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कूड़े को लेकर माननीय हाई कोर्ट, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और स्थानीय निकाय विभाग के आला अधिकारियों की फटकार के बाद करीब एक माह पहले नगर निगम मोहाली ने डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना पूरी तरह से बंद कर दिया था। जो कि आज भी पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते शहर की हालत बद से बदतर हो गई थी, साथ ही सेक्टर 71 में आरएमसी पॉइंट के साथ लगती सब्जी मंडी भी बंद करवाई गई थी।


क्या कहती हैं निगम कमिश्नर
इस मामले में नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने कहा कि मोहाली को साफ-सुथरा रखना नगर निगम की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। निगम के आरएमसी पॉइंटों को कूड़ा मुक्त रखने के लिए यह ठेका आरजी तौर पर दिया गया है और यहां कितना कूड़ा कंपनी लेकर जा रही है। इसकी जानकारी के लिए कूड़े के वजन मापने लिए मशीनें लगाई जा रही है। इसी तरह हॉर्टिकल्चर वेस्ट से खाद बनाने के लिए भी निगम द्वारा काम किया जा रहा है। इसके लिए हॉर्टिकल्चर वेस्ट फेंकने के लिए अगल सेंटर बनाया गया है जहां पर कूड़े को खाद के रूप में बदला जाएगा। इसके बाद इस खाद को मोहाली के पार्कों में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed