फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the forest department will tell people the importance of wild animals

अब वन विभाग लोगों को बताएगा जंगली जीवों का महत्व

Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now the forest department will tell people the importance of wild animals
मोहाली। वीआईपी जिले के लोगों को जंगली जीवों का महत्व बताने के लिए वन्य एवं जीव सुरक्षा विभाग आगे आया है। विभाग ने तीन मार्च को सिसवां कम्युनिटी रिजर्व में जंगली जीव दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान सिसवां डैम के नजदीक जंगलों में एक ट्रैक ए थॉन का आयोजन किया जाएगा। डीएफओ डॉ. मोनिका यादव ने बताया कि इस मौके पर कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे और इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिसवां कम्युनिटी रिजर्व क्षेत्र के वातावरण की संभाल और नजदीकी लोगों की रोजी रोटी के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। इस ट्रैक ए थॉन में डीसी गिरीश दियालन, एडीसी आशिका जैन, जिला खेल अधिकारी गुरदीप कौर हिस्सा लेंगीं। सिसवां डैम के नजदीक आने वाले लोगों के लिए तीन थीमेटिक ट्रैक कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें नेचर ट्रेल, सेंटीनेस पाथ और सेरेनिटी लेन शामिल हैं। यह ट्रैक जंगल के क्षेत्र से निकलते हैं। इनसे घने जंगलों का एक बढ़िया अनुभव प्रदान होता है।
विज्ञापन

बता दें कि इस एरिया में काफी दूर तक जंगल है और यहां पर बहुत से जंगली जीव रहते हैं। इन जीवों में हिरन, सुनहरी गीदड़, हिरन, मोर और अन्य जानवर शामिल हैं। ट्रैक ए थॉन मेें पंजीकरण के लिए लोगों को 9855134040 पर संपर्क करना होगा। वहीं, गेम्स में हिस्सा लेने के लिए सुबह 8 बजे सिसवां डैम पर पहुंचना होगा। वहीं, यह ट्रेल मिर्जापुर फारेस्ट हाउस में जाकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed