फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the disabled will get facilities online

अब दिव्यांगों को ऑनलाइन मिलेंगी सुविधाएं

Tue, 18 Aug 2020 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now the disabled will get facilities online
मोहाली। राज्य के दिव्यांगों को पहचान देने के ऑनलाइन दिव्यांगता आईकार्ड प्रदान करने के लिए यूनिक आईडी फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी प्रोजेक्ट को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांगों को डिजिटल सर्टिफिकेट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 7294 कार्ड सर्टिफिकेट की अर्जियां आई हैं, जिनमें से 2512 कार्ड, सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं। जबकि शेष के लिए प्रक्रिया चल रही है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि तीन महीने में सभी दिव्यांगों को प्रोजेक्ट के अधीन लाने का लक्ष्य रखा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कार्ड बनाने के लिए www.swablambancard.gov.in पोर्टल बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल के माध्यम से नजदीक सेवा केंद्र, सेहत केंद्र, सिविल सर्जन दफ्तर, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर, बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर के दफ्तर में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाकर आर्डकार्ड व डिजिटल सर्टिफिकेट बनवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर हरविंदर सिंह राही ने बताया कि राइटस ऑफ पर्सनस विद डिसेबिलिटी एक्ट 2016 के तहत मिलने वाली सारी सुविधाओं के अलावा कार्ड धारकों पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी की बसों में आधे किराए की सुविधा दी जाती है। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से दिव्यांगों को वित्तीय सहायता स्कीम के तहत पेंशन का लाभ दिया जाता है। इतना ही नहीं दिव्यांगों को भर्ती व तरक्की में भी आरक्षण दिया जाता है व एक्साइज ड्यूटी व रोड टेक्स में राहत दी जाती है। दिव्यांगों को निजी वाहनों के टोल टैक्स पर भी छूट मिलती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग व सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से दिव्यांग विद्यार्थियों व ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अलावा सहायता उपकरण व नकली अंग मुहैया करवाने के लिए विलक्षण शिनाख्ती पत्र व सर्टिफिकेट सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed