फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now police will monitor with bike and Activa

अब बाइक व एक्टिवा से पुलिस करेगी निगरानी

Thu, 14 Apr 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now police will monitor with bike and Activa
मोहाली। फेज-पांच के बाजार में खाना खाने आए व्यक्ति को गोलियां मारकर कार लूटने की घटना के बाद अब पुलिस ने अपनी पीसीआर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू किया है। बुधवार को पीसीआर पार्टी में दस बाइक व छह एक्टिवा शामिल की गईं। एसएसपी विवेकशील सोनी ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीसीआर में नए शामिल किए वाहनों के लिए बकायदा एक बीट सिस्टम बनाया गया है। यह सभी संदिग्ध स्थानों और बाजारों को कवर करेंगे। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद यह घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी कोशिश यही है कि लोगों की मदद के लिए पुलिस हर समय मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए बीट सिस्टम के तहत पूरे शहर को दस सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही दस हाई लाइटिंग प्वाइंट बनाए गए हैं जहां पर पुलिस की नजर सबसे अधिक रहेगी। पीसीआर में शामिल की प्रत्येक बाइक पर दो पुरुष व एक्टिवा पर दो महिला मुलाजिम तैनात रहेंगी। बाइक सवार पीसीआर पार्टी चौबीस घंटे व हफ्ते के सातों दिन काम करेंगी। इसमें एक टीम की ड्यूटी सुबह आठ से शाम आठ बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट शाम आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी। वहीं एक्टिवा सवार महिला मुलाजिमों की ड्यूटी सुबह सात से शाम छह बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें सभी प्रमुख स्थानों को कवर करेंगी। शाम के समय बाजारों में हुड़दंग को रोकने में यह भी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा पीसीआर पार्टी पहले की तरह काम करती रहेगी। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक व एक्टिवा किसी भी क्षेत्र में आ जा सकती है, जबकि पीसीआर वैन को इसमें दिक्कत आती है।
एसएसपी ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर तैनात स्टाफ को सारी चीजों के बारे में बता दिया है। वहीं उक्त वाहनों की मॉनीटरिंग की जाएगी। पहले चरण में यह टीमें मोहाली शहर को कवर करेंगी। इसके बाद जिले के अन्य स्थानों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इन टीमों के लिए किसी भी घटना स्थल पर पहुंचने के लिए समय तय नही हैं। हालांकि कोशिश यह रहेगी कि टीमें जल्द घटना स्थल पर पहुंचे। याद रहे कि अभी हाल ही में फेज-पांच मार्केट में फायर कर कार लूटने की वारदात को भी पीसीआर पार्टी ईको-पांच की मदद से ही चौबीस घंटे के भीतर सुलझाया गया था।
स्कूलों व कॉलेेजों के बाहर अब मनचलों की खैर नहीं
स्कूलों व कॉलेजों के बाहर भी सुरक्षा पहरा मजूबत रहेगा। लड़कियों से होने वाले अपराधों को रोकने पर पुलिस का पूरा फोकस रहेगा। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर स्कूलों व कॉलेजों के प्रिंसिपलों से बैठक की है। पीसीआर पार्टी में शामिल नई टीमें इन संस्थानों के संपर्क में भी रहेगी। स्कूलों व कॉलेजों के एरिया में छह बीट बनाई गई हैं। प्रत्येक बीट पर चार हाईलाटिंग प्वाइंट तय किए गए हैं। इन स्थानों पर टीमें उचित गश्त करेंगी। ये टीमें थाना अफसर व डीएसपी के संपर्क में रहेंगी।

शहर को दस बाइक और चालीस मुलाजिम दिए
अभी मोहाली शहर को दस और बाइक व चालीस मुलाजिम दिए जा रहे हैं। जिले में नए बस रहे शहरी एरिया में कितने पुलिस मुलाजिम, पीसीआर पार्टियों, थानों और चौकियों की जरूरत है, इस चीज पर पर भी जिला पुलिस पूरी योजना तैयार कर रही है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि इस संबंध में सारी रणनीति तैयार की ज रही है। इसके बाद जल्द सारे सिस्टम को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed