{"_id":"6535851c997b89707403bb69","slug":"now-noc-verification-can-start-in-kharar-mohali-also-mohali-news-c-71-1-mli1001-6989-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अब खरड़-मोहाली में भी शुरू हो सकती है एनओसी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अब खरड़-मोहाली में भी शुरू हो सकती है एनओसी की जांच
विज्ञापन
मोहाली। पिछले दिनों डेराबस्सी में रजिस्ट्री करवाने में फर्जी एनओसी का मामला सामने आया था। इसके बाद वहां पर 169 फर्जी एनओसी पकड़ी जा चुकी है। डेराबस्सी में तो चार नक्शे और दो परमिट भी फर्जी मिले थे। वहीं, जीरकपुर में 125, लालड़ू में 29 और नयागांव में भी तीन फर्जी एनओसी मिल चुकी है। इसके बाद से एनओसी दिलाने के काम में लगे लोग भूमिगत हो चुके हैं। वहीं, अब फर्जी एनओसी की यह जांच जल्द ही मोहाली और खरड़ में शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों से पता चला है कि जिले में अब 326 फर्जी एनओसी मिलने के बाद तहसील कार्यालय में लगे कर्मी रजिस्ट्री में लगे फर्जी एनओसी के कागज हटाने में लगे हैं। वहीं अगर जांच में रजिस्ट्री में एनओसी नहीं मिलती है तो भी कर्मचारियों समेत अफसरों पर गाज गिरना तय है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि फर्जी एनओसी मिलने पर होने वाली कार्रवाई से यह कार्रवाई काफी कम है। इसलिए अफसर कागज गायब करने में लगे हैं। इसके लिए दफ्तर बंद होने के बाद देर रात तक दफ्तरों में बैठा जा रहा है।
वहीं, इस दौरान उनका एक आदमी बाहर भी रहता है ताकि किसी के आने पर उन्हें बता सके। वहीं, तहसील दफ्तर में काम कर चुके पूर्व कर्मियों का मानना है कि सरकारी फाइल से ऐसे कागज गायब करने पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद तहसील में काम करने वाले बेखौफ इसमें लगे हुए हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें बड़े अफसरों ने कहा है ताकि उनकी गर्दन पर आंच न आए।
विज्ञापन
कई एनओसी में अलग फांट तो कहीं मिली कोई और कमीसूत्रों ने बताया कि रजिस्ट्री में लगे कागजों में यहां पर भी एनओसी के कागज में कमी पाई जा रही है तो उसे अलग करके जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कई एनओसी में टाइप किया गया फांट अलग पाया गया है तो कहीं पर अफसरों के हस्ताक्षर अलग हैं। वहीं, विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रजिस्ट्री करवाते समय एजेंट के चक्कर में न पड़े और दस्तावेजों की जांच कर लें कि क्या वे सही हैं।
जिनकी एनओसी फर्जी, उनकी गर्दन पर लटकी तलवारजिले में अब तक 326 फर्जी एनओसी मिल चुकी है। इसमें तीन आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं लेकिन इस बीच लोग चिंतित हैं और वे तहसील दफ्तर के चक्कर लगाकर अपनी एनओसी की जांच करवा रहे हैं कि कहीं वह तो फर्जी नहीं। वहीं, जिन लोगों की एनओसी फर्जी निकली है, उनकी गर्दन पर तलवार लटकी है, उन्हें इस बात की चिंता है कि कहीं उनकी रजिस्ट्री रद्द न हो जाए।