फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now Kharar Municipal Council will also sell organic manure online

अब खरड़ नगर काउंसिल ऑन लाइन भी बेचेगी जैविक खाद

Sat, 21 Dec 2019 12:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now Kharar Municipal Council will also sell organic manure online
खरड़। नगर काउंसिल से अब लोग घर बैठकर भी खाद मंगवा पाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए काउंसिल ने यह पहल की है। डीसी गिरीश दियालन ने जैविक खाद की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए शहरवासियों से ऑनलाइन ऑर्डर लेने की सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घरों के गीले व सूखे कूड़े को अगल-अलग करके सेल्फी भेजकर फ्री खाद लेने की मुहिम को लोगों का समर्थन मिलने के बाद काउंसिल द्वारा नई शुरुआत करते हुए जैविक खाद को शहरवासियों के बगीचों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी देने की व्यवस्था की है। ऑनलाइन कंपनियों की तर्ज पर शहरवासी जरूरत अनुसार जैविक खाद का ऑर्डर नगर काउंसिल खरड़ की ईमेल पर भेज सकते हैं। चाहवान व्यक्ति को अपना नाम, पता, फोन नंबर व खाद की मात्रा लिख कर भेजनी होगी।
विज्ञापन

ऑर्डर मिलने के बाद काउंसिल के अधिकारी इसे तस्दीक करके बताए पते पर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। यह जैविक खाद सरकारी लैबोरेटरी में चेक करवाई गई है और इसमें सभी तत्वों की मात्रा सही पाई गई है। इस प्रकार की खाद प्राइवेट नर्सियों द्वारा लगभग 30 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है जबकि नगर कौंसिल ने इसका भाव 10 रुपये प्रति किलो रखा है। कार्यकारी अधिकारी कुलबीर सिंह बराड़ ने बताया कि नगर काउंसिल के इस कार्यक्रम को और सफल बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन व एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन की ओर से निरंतर निगरानी की जा रही है। शहरवासियों को अब तक 10 टन जैविक खाद दी जा चुकी है जिससे लोगों को बगीचों को हरा भरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed