फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Now in support of the farmers' movement, will protest daily at Kharar bus stand'

‘किसान आंदोलन के समर्थन में ‘किसान आंदोलन के समर्थन में अब रोजाना खरड़ बस स्टैंड पर करेंगे प्रदर्शन’

Mon, 07 Jun 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Now in support of the farmers' movement, will protest daily at Kharar bus stand'
खरड़। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए खरड़ शहरवासियों समेत कई संगठनों ने सोमवार से रोजाना शाम को 6 से 7 बजे तक खरड़ बस स्टैंड पर काली झंडियां लेकर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

जन हित विकास कमेटी खरड़ के प्रधान रणजीत सिंह हंस और परमप्रीत सिंह खानपुर ने बताया कि खेती कानूनों के विरोध में रोजाना खरड़ बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया जाता था जिसे लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि सोमवार 7 जून से इस रोष प्रदर्शन को दोबारा शुरू किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जून में किसानों द्वारा धान की फसल की बिजाई की जानी है। इसलिए शहरवासियों ने फैसला लिया है कि हर 5वें दिन एक बस दिल्ली के सिंघू बार्डर पर भेजी जाएगी। खरड़ शहर से पहली बस 15 जून, दूसरी बस 20 जून और तीसरी बस 25 जून को दिल्ली के सिंघू बार्डर पर जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों, नौजवानों और मजदूरों से अपील की है कि वह रोजाना खरड़ बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन में आकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दें। इस अवसर पर लखबीर सिंह नरेगा फ्रंट, अमनदीप सिंह, रणबीर सिंह बॉबी, रविंदर सिंह प्रधान गुरुद्वारा तालमेल कमेटी समेत कई अन्य संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed