{"_id":"61294b438ebc3e79e10e99e1","slug":"now-if-you-break-the-traffic-rules-the-police-will-reach-home-with-challan-mohali-news-pkl4248459163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर चालान लेकर पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर चालान लेकर पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों में ड्राइविंग करते समय अब थोड़ा सावधान हो जाएं, क्योंकि चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली में भी आप पर पुलिस कैमरों से नजर रखेगी। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के घर पहुंचकर पुलिस की ओर से चालान सौंपे जा रहे हैं। अब तक शहरी एरिया में 104 लोगों को पुलिस ने घर जाकर चालान सौंपे हैं। एसपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क पर निकलते समय ट्रैफिक नियम का पालन करने से जहां हम खुद सुरक्षित रहते हैं, साथ ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं।
जानकारी के मुुताबिक, जिला पुलिस की तरफ से गत कुछ समय में करीब एक करोड़ की लागत से जिले के तीनों सब डिवीजन में पुलिस की तरफ से कैमरे लगाए गए हैं। सारे कैमरे अति आधुनिक व नाइट विजन वाले हैं। साथ ही चलती कार का नंबर तक कैप्चर करने में सक्षम हैं। इसके लिए बकायदा नई केवल लाइन बिछाकर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं, अब पुलिस ने अब कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर चालान काटने शुरू कर दिए हैं। एक अगस्त से अब तक 104 चालान काटे गए हैं। इसके अलावा 11 ड्राइवरों के घर के पते सही न निकलने पर संबंधित अथॉरिटी को लिखित रूप में भेजा है। जिन ड्राइवरों के घर के पते गलत पाए गए हैं, उनके वाहनों को जब्त किया जाएगा।
लोगों को ट्रैफिक नियम भी बताए जा रहे
एसपी ने बताया कि उनकी तरफ से केवल लोगों के चालान नहीं काटे जा रहे हैं, बल्कि उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। उम्मीद है कि लोग नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं है। जहां पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा सड़कों पर पुलिस मुलाजिम भी तैनात किए गए हैं। इस मौके पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल व ट्रैफिक विंग के मेंबरों भी जागरूक किया गया।