फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   now fifth and eighth class paper in march

पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं अब मार्च में

Mon, 06 Jan 2020 06:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
now fifth and eighth class paper in  march
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट बदल दी है। पहले परीक्षाएं फरवरी में करवाई जानी थीं लेकिन अब यह परीक्षाएं मार्च में संपन्न होगी। बोर्ड नेे इसके पीछे की वजह प्रबंधकीय कारणों को बताया है। जानकारी बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि पांचवीं की परीक्षाएं जो 18 से 26 फरवरी तक होनी थी, अब 14 से 23 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय दस से सवा एक बजे तक रहेगा। पांचवीं के प्रेक्टिकल विषयों की परीक्षा अब 24 और 25 मार्च 2020 में होगी। परीक्षा सुविधा अनुसार स्कूल स्तर पर होगी। वहीं आठवीं की परीक्षा जो तीन से 14 मार्च तक होनी थी, अब तीन से 16 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा सुबह नौ से सवा बारह बजे तक होगी। प्रेक्टिकल परीक्षाएं 18 से 25 मार्च 2020 तक होगी। यह परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होगी। परीक्षा संबंधी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा जबकि विद्यार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। परीक्षा के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोई भी जानकारी बोर्ड की हेल्पलाइन से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed