फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now builder have to return 33 lac rupees with 40 thousand fine

मोहाली : नहीं करवाई रजिस्ट्री... अब बिल्डर को 40 हजार के जुर्माने के साथ लौटाने होंगे 33 लाख रुपये

Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now builder have to return 33 lac rupees with 40 thousand fine
मोहाली। प्लॉट बेचने एक मामले में पंजाब स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने गुप्ता बिल्डर एंड प्रमोटर (जीबीपी) के खिलाफ फैसला सुनाया है। इसमें आदेश दिया है कि बिल्डर को पीड़ित पक्ष को प्लॉट बेचने के एवज में लिए गए 33 लाख 29 हजार रुपये 12 फीसदी ब्याज के साथ लौटाने होंगे। साथ ही 40 हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। यह भुगतान बिल्डर को 60 दिन के अंदर करना होगा। इस संबंधी राधा देवी निवासी बलटाना की ओर से कमीशन में केस दायर किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़ित राधा देवी ने कमीशन में दायर की गई याचिका में कहा था कि गांव दियालपुर, तहसील जीरकपुर मोहाली में उक्त बिल्डर के प्रोजेक्ट में 105 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने अक्तूबर 2019 में बिल्डर को पूरी रकम सभी खर्च समेत 33 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन बिल्डर की तय शर्तों के मुताबिक उन्हें प्लॉट का कब्जा तक नहीं दिया गया। उन्होंने बिल्डर से कई बार संपर्क किया। हालांकि जब उन्होंने प्लॉट खरीदा था उस समय में कहा था कि एग्रीमेंट के तुरंत बाद रजिस्ट्री करवा दी जाएगी, साथ ही प्लॉट का पजेशन दे दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया। इसके बाद उन्होंने बिल्डर से कई बार मुलाकात की। आखिर में बिल्डर ने उनकी पूरी रकम का एक चेक बनाकर दे दिया और कहा कि एक तो दिन में उन्हें प्लॉट का कब्जा दे दिया जाएगा। लेकिन अभी उक्त चेक को बैंक में न लगाएं। परंतु फिर भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके बाद वह दोबारा बिल्डर से मिले तो उन्होंने पूरी राशि का एक और चेक बनाकर उन्हें दे दिया। यह चेक आईडीबीआई बैंक का था। लेकिन जब उन्होंने उसे बैंक में लगाया तो खाते में उचित बैलेंस न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। मई, 2020 में उन्होंने बिल्डर को लीगल नोटिस भेजा। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने कमीशन की शरण ली थी। यहां पर केस की पूरी सुनवाई हुई और इसके बाद इस मामले में उक्त फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed