{"_id":"68a370c697fc8192ad0ac695","slug":"now-admission-in-government-colleges-will-be-given-with-late-fees-every-week-late-fees-will-increase-by-rs-500-mohali-news-c-71-1-mli1012-132525-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सरकारी कॉलेज में अब लेट फीस से मिलेगा दाखिला, हर सप्ताह लेट फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सरकारी कॉलेज में अब लेट फीस से मिलेगा दाखिला, हर सप्ताह लेट फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर (शौर्य चक्र) हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में सोमवार को बिना लेट फीस दाखिले का आखिरी दिन रहा। अब से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये की लेट फीस के साथ प्रवेश मिलेगा और हर सप्ताह लेट फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। दाखिले की स्थिति बताती है कि विद्यार्थियों का रुझान इस बार भी कॉमर्स और कंप्यूटर संबंधी कोर्सों की ओर ज्यादा रहा, जबकि आर्ट्स और साइंस वर्ग की कई सीटें अब भी खाली हैं।
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक बीकॉम की 138 सीटों में से 127 और बीसीए की 115 सीटों में से 110 सीटें भर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह रही कि बीसीए और बीकॉम की सीटें दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के शुरुआती दिनों में ही भर गई थीं। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी लगातार कॉलेज पहुंच रहे थे। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने दोनों कोर्सों में 15 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का फैसला किया था। बीकॉम में पहले 120 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 138 कर दिया गया। इसी तरह बीसीए की सीटें 100 से बढ़ाकर 115 कर दी गईं। पहली लिस्ट के बाद ही सीटें भर चुकी थीं, लेकिन योग्य और इच्छुक विद्यार्थियों को मौका देने के लिए सीटें बढ़ाई गईं थीं।
बीकॉम और बीसीए कोर्स विद्यार्थियों की बनी पहली पसंद
दाखिला प्रक्रिया से साफ होता है कि विद्यार्थी भविष्य को देखते हुए रोजगार और करियर संभावनाओं वाले कोर्सों की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। बीकॉम और बीसीए कोर्स जहां विद्यार्थियों की पहली पसंद बन गए हैं, वहीं आर्ट्स और साइंस की सीटें अभी खाली हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है और लेट फीस के साथ भी विद्यार्थियों को मौका मिलेगा।