फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Notice sent to Mayo Hospital in black marketing of Remdesivir injection

मोहाली : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला.. मायो अस्पताल को नोटिस, प्रबंधकों और कर्मियों की मांगी जानकारी

Tue, 01 Jun 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to Mayo Hospital in black marketing of Remdesivir injection
मोहाली। सेक्टर-69 स्थित मायो माउंट स्टार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रबंधकों और कर्मियों की जानकारी देने के लिए नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि पुलिस की तरफ से दर्ज केस में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नाम नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि उक्त अस्पताल में मरीजों के लिए उचित दाम पर सरकार से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे गए थे, जो बाहरी मरीजों को महंगे दामों पर बेच दिए गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। अस्पताल इस बारे में उचित जवाब नहीं दे पाया। हालांकि प्रशासन ने 20 अप्रैल से लेकर 20 मई तक का रिकॉर्ड चेक किया था जिसमें कई लापरवाहियां सामने आई थीं। जिन मरीजों के नाम पर उक्त टीके लिए गए थे, वे अस्पताल में भर्ती तक नहीं हुए थे। यहां तक कि उनकी आईडी भी नहीं लगाई गई थी, जिससे उन तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर प्रशासन और सेहत विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें किस मरीज को टीके की कितनी डोज लगी है इसकी जानकारी मुहैया करवाना जरूरी है। फेज-आठ स्थित थाने में अस्पताल प्रबंधकों पर धारा 188, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed