फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   notice issued for construction in 100 metres of chandigarh airforce station

चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर मामले में नोटिस देने शुरू

Wed, 25 Sep 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
notice issued for construction in 100 metres of chandigarh airforce station
जीरकपुर। वायु सेना स्टेशन के 100 मीटर दायरे में नगर काउंसिल ने नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले में डीसी मोहाली कार्यालय के निर्देश पर जीरकपुर काउंसिल ने रक्षा अधिनियम-1903 की धारा 9 के तहत 98 मकानों को नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस मामले में जीरकपुर नगर काउंसिल प्रशासन को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने इलाके में एक सर्वे करवाकर वहां की वास्तविक रिपोर्ट तैयार की है और उसी के आधार पर यह नोटिस जारी किए हैं। उच्च न्यायालय पहले ही वायुसेना स्टेशन की चारदीवारी के 100 मीटर के दायरे में बने मकानों को हटाने के आदेश दे चुका है। इस आदेश पर कितना अमल किया गया, इसकी रिपोर्ट प्रशासन को हाई कोर्ट में देनी है। सर्वे के मुताबिक प्रतिबंधित क्षेत्र में 360 मकान हैं। फिलहाल प्रशासन 2011 के बाद के निर्माणों को ही नोटिस दे रहा है।
विज्ञापन

नोटिस बंटने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। जगह-जगह टोलियां बनाकर इसका विरोध करने की रणनीति बनाई जाने लगी। इलाके के लोगों ने फैसले को लेकर रणनीति बनाने को बैठक को दौर भी शुरू किया।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ के 900 मीटर दायरे में हर प्रकार के काम पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2001 में अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने एयरफोर्स स्टेशन का वर्गीकरण करते हुए 2007 में चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को सी श्रेणी में रखा। कुछ साल पहले रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की, जिसमें 900 मीटर को कम करके 100 मीटर करके वहां हर प्रकार के काम पर प्रतिबंध लगा दिया मगर इस पर प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र को नोटिफाइड नहीं किया। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने जनवरी 2010 को नया नोटिफिकेशन फिर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed