फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Notice boards against throwing garbage on the banks of Rao river in Patiala

Mohali News: पटियाला की राव नदी के किनारों पर लगे कूड़ा न फेंकने के नोटिस बोर्ड

Thu, 04 Jan 2024 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Notice boards against throwing garbage on the banks of Rao river in Patiala
नयागांव। इन दिनों नगर परिषद और जिले के अधिकारी पटियाला की राव नदी के किनारों को कूड़ा मुक्त करने के लिए लगे हुए हैं। नगर परिषद ने अपने चार अधिकारियों सतवीर सिंह, तरनवीर सिंह, मनप्रीत कौर और उमेश की ड्यूटी सुबह नौ से पांच बजे तक पटियाला की राव नदी पर लगा दी है। वे अन्य 15 सफाई सेवकों के साथ मिलकर कूड़े को जमीन पर गिराने से लोगों को रोकेंगे और वे आने-जाने वाले लोगों को कूड़ा डंपिंग बॉक्स में डालने के लिए जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग की लाख कोशिश के बाद जब सुबह टीम आती है तो कूड़ा फिर जमीन पर होता है और आस पास कूड़े के ढेर लगे होते हैं। जनता को तो अफसर समझा रहे हैं लेकिन संरक्षित जानवर खाने की तलाश में कूड़े को सड़क पर फैला रहे हैं। नदी के पास ही विकास नगर की रहने वाली वकील बबिता पंत, विजय सोनम, सीनियर सिटीजन हरभजन सिंह, वरिंदर मेहरा आदि लोगों ने कहा कि अगर सही में अधिकारी कूड़े कि समस्या को लेकर गंभीर है तो उन्हें तमाम इंतजाम के साथ संरक्षित गायों को गोशाला में भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed