{"_id":"62cf30395eed9325eb51f4e5","slug":"no-water-logging-in-mohali-10-pumps-installed-for-two-months-mohali-news-pkl4564870173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में नहीं होगा जलभराव, दो महीने के लिए लगाए 10 पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में नहीं होगा जलभराव, दो महीने के लिए लगाए 10 पंप
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोगों को आने वाले दो महीने में तेज बारिश की वजह से होने वाले जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने नई रणनीति बनाई है। जलभराव वाले अति संवदेनशील दस स्थानों पर पंप, जनरेटर और मुलाजिम दो महीनों के लिए पक्के ही तैनात कर दिए हैं। ऐसे में जब भी तेज बारिश होगी तो यह पंप स्टार्ट हो जाएंगे। यह सारा काम एक निजी कंपनी के सहयोग से किया जा रहा है। एक पंप के लिए पचास हजार रुपये की अदायगी की जाएगी। साथ ही नगर निगम ने समस्या के स्थायी हल की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
इलाके में गत दस दिन में दो बार हुई तेज बारिश से कई सेक्टरों और फेजों में जलभराव हो गया था। इस वजह से लोगों का लाखों रुपये का फर्नीचर और कीमती सामान बर्बाद हो गया था। हालांकि नगर निगम का दावा था कि 65 लाख रुपये की लागत से रोड गलियों की सफाई करवाई गई है। इस मामले को लेकर नगर निगम के अफसरों व सत्ताधारी दल के खिलाफ लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला।
इसके बाद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने अफसरों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। साथ ही इस समस्या के तुरंत हल की दिशा में काम करने के आदेश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों की हुई बैठक में सुझाव आया कि अभी बरसात का मौसम शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में काफी तेज बारिश होनी है। ऐसे में पानी भरने वाले संवेदनशील स्थानों पर पक्के तौर पर पंप लगाए जाएं। इसके बाद निगम ने बनूड़ की एक निजी कंपनी के सहयोग से इस दिशा में काम किया है। कंपनी से मुलाजिम, पंप, जनरेटर व तेल का खर्च शामिल रहेगा।
विज्ञापन
अब लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी
शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इस बात को लेकर निगम गंभीर है। अस्थायी हल के तौर पर पंप तैनात किए गए हैं। साथ ही समस्या का पक्का हल निकाला जाएगा। निगम ने अपने पक्के मुलाजिम व अधिकारी की नाइट ड्यूटी भी लगाई है। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, नगर निगम
खरड़ नगर काउंसिल ने भी रात को तैनात किए मुलाजिम
खरड नगर काउंसिल भी लोगों को जलभराव से बचाने के लिए जुट गई है। नगर काउंसिल ने सीवरमैनों की ड्यूटी अब दिन-रात लगा दी है ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। साथ ही मुलाजिमों को हिदायत दी है कि रात के समय प्राप्त होने वाले शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाए।
कर्मचारी का नाम मोबाइल नंबर
अमनदीप सिंह 8196964302
सुखदेव सिंह 9780405736
टोन सिंह 8196841669
विजय 7973990694
बूटा सिंह 7031198000
बलजिंदर सिंह (ड्राइवर) 9914636191
अमनिंदर सिंह (ड्राइवर) 9781291794