फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No more waiting to be done for the cremation of corona-infected corpses in Mohali, new bodies will be built in the crematorium

मोहाली में कोरोना संक्रमित शवों के संस्कार के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, श्मशान घाट में बनाए जाएंगे नए थड़े

Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
No more waiting to be done for the cremation of corona-infected corpses in Mohali, new bodies will be built in the crematorium
मोहाली। कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का दाह संस्कार उचित तरीके से हो सके, इसकी उचित व्यवस्था करवाने के लिए नगर निगम जुट गया है। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को श्मशान घाट का दौरा करने पहुंची। इस मौके तय किया गया कि दाह संस्कार के लिए लोगों को इंतजार न करना पड़े। इसलिए श्मशानघाट में और ज्यादा अस्थायी नए थड़े बनाए जाएंगे। मेयर ने कहा कि श्मशानघाट को एक और फ्यूनरल वैन मुहैया करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन से अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी समेत अधिकारियों की एक टीम सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट में पहुंची। इस मौके मेयर ने बताया कि निगम के अधिकारियों उन्हें जानकारी दी थी कि मोहाली के श्मशान घाट में रोजाना औसतन आठ शवों का दाह संस्कार होता है। लेकिन कोरोना काल में यह संख्या 18-20 हो गई है। इसकी मुख्य वजह बाहरी शहरों के कोरोना मरीज मोहाली में आ रहे हैं। यहां अस्पतालों में इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में उनका संस्कार यहां के श्मशान घाट पर ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोहाली के इलेक्ट्रॉनिक श्मशानघाट में रोजाना चार से पांच मृतकों का संस्कार होता है। वहीं, संख्या बढ़ने पर अब अस्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्मशान घाट में लगाए सीसीटीवी कैमरे
मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि श्मशान घाट में अब चोरी और अन्य घटनाओं पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। बता दें कि पहले श्मशान घाट में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। इसके बाद तत्कालीन नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई वाली मीटिंग में कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed