फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No local bus services; residents of Mohali facing difficulties

Mohali News: लोकल बसों का संचालन नहीं, परेशानी झेल रहे मोहाली के लोग

Tue, 20 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
No local bus services; residents of Mohali facing difficulties
मोहाली। शहर में लोकल बसों का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए लोगों को ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या का अभी तक कोई स्थायी हल नहीं निकल पाया है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मोहाली में लोकल बसों की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए भी अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। कई बार ऑटो या अन्य साधन आसानी से नहीं मिलते, जिससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यह परेशानी और बढ़ जाती है। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचने की चिंता रहती है।
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी
सार्वजनिक परिवहन की कमी का असर उन लोगों पर भी पड़ रहा है, जिनके पास अपना वाहन नहीं है। बुजुर्गों और महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे सफर महंगा होने के साथ-साथ असुविधाजनक भी हो जाता है। फेज-2 निवासी तरविंदर कौर , सुनीता , हरजीत सिंह ने बताया कि लगातार बसें नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। मोहाली में लोकल बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाए और प्रमुख सेक्टरों, बाजारों, अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों को बस सेवा से जोड़ा जाए। इससे लोगों को सस्ता और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा। फिलहाल लोकल बस सेवा को लेकर समस्या बरकरार है और लोगों को समाधान का इंतजार है। मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह सामाना ने बताया कि जल्द ही बसों केा शुरू करने का प्रपोजल बनाया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरे शहर में बस सर्विस शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed